आँचल दुग्ध संघ की डायमंड जुबली पर भव्य आयोजन की तैयारी पूरी, हल्द्वानी में सजेगा मंच


हल्द्वानी : नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड कल शनिवार को अपने 75वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन का आयोजन करने जा रहा है। यह कार्यक्रम संघ के डायमंड जुबली वर्ष के अवसर पर विशेष रूप से यादगार और ऐतिहासिक बनने जा रहा है। अधिवेशन हल्द्वानी स्थित संकल्प बैंक्विट हॉल,कालाढूंगी रोड के समीप पूरे हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न होगा।
मुख्य आकर्षण
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तराखंड के दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा मौजूद रहेंगे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में नैनीताल-उधमसिंह नगर के सांसद अजय भट्ट, हल्द्वानी के महापौर गजराज सिंह बिष्ट तथा विधायक बंशीधर भगत मंच की शोभा बढ़ाएंगे।
संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने जानकारी दी कि यह अधिवेशन केवल एक वार्षिक बैठक नहीं, बल्कि आँचल दुग्ध संघ की 75 वर्षों की गौरवगाथा का उत्सव है। इस दौरान जिले भर की सभी दुग्ध समितियों के अध्यक्षगण, सदस्य, और उत्पादक बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे।
व्यवस्थाएं पूरी, मंच सजा तैयार
कार्यक्रम की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। अधिवेशन स्थल को विशेष रूप से डायमंड जुबली थीम पर सजाया गया है। आयोजन में संघ के सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी समेत अन्य अधिकारी व पदाधिकारी पूर्ण समर्पण से जुटे हुए हैं।
संघ की उपलब्धियों पर भी होगी चर्चा
इस अधिवेशन में आँचल दुग्ध संघ की विगत 75 वर्षों की विकास यात्रा, दुग्ध उत्पादकों की भागीदारी, और आर्थिक-सामाजिक योगदान पर विशेष चर्चा होगी। साथ ही आगामी योजनाओं की रूपरेखा भी प्रस्तुत की जाएगी।
75 वर्षों का विश्वास, अब नई उड़ान के साथ – आँचल दुग्ध संघ की डायमंड जुबली का जश्न



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


घर में घुस कर गुलदार ने कुत्ते को बनाया निवाला_ महिला ने दिखाया साहस, ऐसे काबू किया गया खूंखार.Video
हरिद्वार में पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर
Uttrakhand_ मिशन 2027 के लिए भाजपा ने सभी 70 सीटों पर प्रभारी तैनात किए,, लिस्ट देखिए
बनभूलपुरा में कटिया कनेक्शन पर बड़ा एक्शन,108 जगह पकड़ी गयी बिजली चोरी_haldwani
अयोध्यापुरी से जनकपुरी तक धूमधाम से निकली प्रभु श्री राम जी की भव्य बारात_ हल्द्वानी