दून में B.tech की छात्रा ने फांसी लगा कर दी जान,सुसाइड…


उत्तराखंड : देहरादून के सुद्धोवाला स्थित BFIT कॉलेज में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। बीटेक प्रथम वर्ष की 17 वर्षीय छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, मृतका पंजाब की रहने वाली थी और कॉलेज परिसर के गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। बताया गया कि गुरुवार सुबह वह अपनी तीन रूममेट्स के साथ क्लास के लिए गई थी, लेकिन पहली क्लास के बाद वह वापस हॉस्टल लौट आई।
दोपहर में जब बाकी छात्राएं लौटीं तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर आवाज देने और फोन करने पर भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो वार्डन को सूचना दी गई।
इसके बाद मौके पर पहुंची प्रेमनगर थाना पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, तो छात्रा दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी मिली। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
एसओ कुंदन राम ने बताया कि छात्रा के परिजनों को सूचना दे दी गई है, और उनके पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर मानसिक तनाव या निजी कारणों की आशंका जताई जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड_ IB के SP को ड्राइवर ने मारी गोली, VVIP मूवमेंट के बीच वारदात…
22 किमी सड़क का लक्ष्य, बनी सिर्फ 2.5 KM_ अधिकारियों को शो-कॉज नोटिस,SDM धारी करेंगे जांच
उत्तराखंड में सपा का बड़ा सियासी दांव_कांग्रेस के साथ, क्या 30 सीटों पर बनेगी बात..?
उत्तराखंड पुलिस में निरीक्षकों के तबादले,देखिए किसे कहां मिली नई तैनाती
इंस्पिरेशन _अंतरविद्यालय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, मेजबान टीमों ने जमाई धाक..