पुलिस परिवार ने खोया अपना साथी, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ आरक्षी पवन कुमार को अंतिम विदाई..

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। करीब 20 वर्षों तक पुलिस विभाग में पूरी निष्ठा से सेवा देने वाले आरक्षी पवन कुमार का 16 सितंबर की रात लंबी बीमारी के चलते उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से नैनीताल पुलिस समेत पूरे पुलिस परिवार में शोक की लहर है।

ऊधमसिंह नगर के बाजपुर क्षेत्र के ग्राम रामनगर निवासी पवन कुमार 13 अप्रैल 2006 को पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। लगभग दो दशक के सेवाकाल में उन्होंने विभाग के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। उनके असामयिक निधन से परिवार के साथ-साथ सहकर्मियों में भी गहरा दुख है।

17 सितंबर को उनके पैतृक गांव रामनगर, बाजपुर में पुलिस ने पूरे राजकीय सम्मान और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी। शोक सलामी के दौरान पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और परिजनों की आंखें नम रहीं। सभी ने दिवंगत आरक्षी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. समेत नैनीताल पुलिस परिवार ने परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। एसएसपी ने कहा कि इस कठिन समय में पुलिस विभाग परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और आश्रितों को हरसंभव विभागीय सहायता के साथ सभी देयकों का प्राथमिकता से भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

पुलिस परिवार ने दिवंगत आरक्षी की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। करीब दो दशक की उनकी सेवा और विभाग के प्रति निष्ठा को पुलिस परिवार हमेशा याद रखेगा।

Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *