नैनीताल में बादलों की भयंकर गड़गड़ाहट के बीच झूलते तारों में उठी चिंगारी_ धमाकों से फटे ट्रांसफार्मर, बिजली गुल

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

ब्रेकिंग न्यूज़_ उत्तराखण्ड के नैनीताल में एक तरफ बादलों की गड़गड़ाहट और दूसरी ओर बिजली के तारों के आपस में चिपकने से चिंगारी उठी और आग भड़क गई।


नैनीताल में बुधवार शाम लगभग 6 बजे, तेज गड़गड़ाहट और बिजली कड़कने के साथ बरसात शुरू हो गई। इसी बीच माँ नयना देवी मंदिर के पास न्यू पालिका मार्किट से लगे जंगल में बिजली के तारों में आग लग गई।

राजभवन रोड स्थित बिजली के खम्बों में झूलते दो तारों के एक दूसरे को छूने से पहले चिंगारी और फिर आग लग गई। बरसात के बीच तारों में लगी आग का वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया। वीडियो में तारों से उत्पन्न भीषण आग साफ नजर आ रही है।

इस दौरान, ट्रांसफार्मर में दो बार ब्लास्ट के साथ शहर की विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई। शाम के समय मॉलरोड बंन्द होने के बाद डाईवर्टेड ट्रैफिक के राजभवन मार्ग से जाने के कारण वहां आवाजाही बढ़ गई और जलते तारों के टूटकर इन गाड़ियों पर गिरने का भय बन गया।
गनीमत रही कि बरसात से गीले पत्तों और पेड़ की टहनियों ने आग नहीं पकड़ी। कुछ समय बार विद्युत आपूर्ति शट डाउन कर हालातों को संभाला गया।

स्थानीय व्यवसायी महेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आज आंधी तूफान के बीच दो तारों में आग लग गई, जिससे पेड़ आधा जलकर राख हो गया। विद्युत विभाग को सूचित किया है। उनसे प्रार्थना है कि यहां के तारों को सही से व्यवस्थित करें।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *