कदली वृक्ष लेकर नैनीताल पहुंची भक्तों की टोली_अब सजेगा मां नंदा – सुनंदा का दिव्य स्वरूप


उत्तराखंड में नैनीताल के लोकपर्व माँ नंदा सुनंदा देवी महोत्सव में लगने वाली मूर्ति के लिए आज भक्तगण दो कदली वृक्ष(केले का पेड़)लेकर धूमधाम से नैनीताल पहुंचे। मंदिर में घंटियों की मधुर ध्वनि के साथ भक्तों का स्वागत माँ नयना देवी मंदिर परिसर में किया गया।
नैनीताल में बुधवार को माँ नंदादेवी महोत्सव के लिए कदली वृक्ष लेने निकली टीम आज गुरुवार को लौट आई। टीम का स्वागत शहर के लोगों के साथ स्कूली बच्चों ने भी किया। राम सेवक सभा समिति की तरफ से आयोजित माँ नन्दा सुनंदा मेले में मूर्ति निर्माण के लिए हर वर्ष अलग अलग तय जगहों को टीमें जाती हैं।
टीम बुधवार को निकली और रात्रि विश्राम के बाद सवेरे पूजा अर्चना और विधि विधान के साथ कदली वृक्ष का चयन कर उसे जड़ से उखाड़कर नैनीताल ले आई। इसे भारी पुलिस बल की निगरानी में नैनीताल में लोगों के दर्शनों के लिए घुमाया गया और फिर मूर्ति निर्माताओं को सौंप दिया गया।
पूरी तरह से मूर्ति बनने के बाद उसकी प्राण प्रतिष्ठा होगी और भक्तों के दर्शनों के लिए रख दी जाएगी। कालाढूंगी रोड पर मंगोली में पेड़ देने वाले सभी लोग, देवी निर्माण के लिए जा रहे चयनित पेड़ को बैंड बाजे के साथ विदा करते हैं।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


किच्छा – सिरौलीकलां में क्लीन स्वीप कांग्रेस की प्रचंड जीत_ भाजपा की करारी हार..
नैनीताल में बादलों की भयंकर गड़गड़ाहट के बीच झूलते तारों में उठी चिंगारी_ धमाकों से फटे ट्रांसफार्मर, बिजली गुल
कैंची धाम आने से पहले जान लें नए नियम,अब रजिस्ट्रेशन जरूरी..
नैनीझील की सेहत संभालेंगी गोल्डन महाशीर, सिल्वर कार्प और लिब्यु बोनियस_ बीज डाले गए
दुग्ध उत्पादकों के लिए 30 करोड़ की धनराशि मंजूर_Benefiting 52,000 Families