कैंची धाम आने से पहले जान लें नए नियम,अब रजिस्ट्रेशन जरूरी..


हल्द्वानी।कैंची धाम में लगातार बढ़ती श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ के बीच जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन ने नई व्यवस्था तैयार की है। अब कैंची धाम में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन कराना होगा और मंदिर में क्षमता के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा।
एसपी ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र के मुताबिक कैंची धाम में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एंट्री और एग्जिट के अलग-अलग गेट बनाए जाएंगे। श्रद्धालुओं और पर्यटकों को निर्धारित स्थान तक वाहनों से पहुंचने के बजाय शटल सेवा के जरिए कैंची धाम भेजने की व्यवस्था की जाएगी।
वीकेंड पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए टैक्सी बाइक के संचालन पर पूरी रोक लगाने की भी तैयारी है। नई व्यवस्था का उद्देश्य कैंची धाम में भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही भवाली-कैंची धाम मार्ग पर लगने वाले लंबे जाम से लोगों को राहत दिलाना है।
ऐसे में अगर आप कैंची धाम जाने की तैयारी कर रहे हैं तो यात्रा से पहले रजिस्ट्रेशन और नई ट्रैफिक व्यवस्था की जानकारी जरूर ले लें, ताकि रास्ते में परेशानी न हो।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


कैंची धाम आने से पहले जान लें नए नियम,अब रजिस्ट्रेशन जरूरी..
नैनीझील की सेहत संभालेंगी गोल्डन महाशीर, सिल्वर कार्प और लिब्यु बोनियस_ बीज डाले गए
दुग्ध उत्पादकों के लिए 30 करोड़ की धनराशि मंजूर_Benefiting 52,000 Families
नैनीताल SOG ने 65 लाख की ड्रग्स पकड़ी, ड्राइवर और दर्जी गिरफ्तार..haldwani
दुग्ध उत्पादकों को दीपावली से पहले 2.75 करोड़ की लाभ राशि देने का प्रस्ताव