दुग्ध उत्पादकों के लिए 30 करोड़ की धनराशि मंजूर_Benefiting 52,000 Families

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं। दुग्ध उत्पादकों के लिए सरकार ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा की ओर से दुग्ध उत्पादकों के लिए 30 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इससे प्रदेश के करीब 52 हजार दुग्ध उत्पादक परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है। लालकुआं दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार जताया है।

मुकेश बोरा ने बताया कि स्वीकृत धनराशि में 14 करोड़ रुपये दूध मूल्य प्रोत्साहन, 13 करोड़ रुपये साईलेज अनुदान और 3 करोड़ रुपये चारा परिवहन अनुदान के लिए रखे गए हैं। इसका लाभ मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों के दुग्ध उत्पादकों को मिलेगा।

उन्होंने बताया कि लालकुआं दुग्ध संघ से जुड़े करीब 34 हजार दुग्ध उत्पादक परिवारों को भी इस योजना का सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। अनुमान के मुताबिक दूध मूल्य प्रोत्साहन में लालकुआं दुग्ध संघ को करीब 8.5 करोड़ रुपये साईलेज अनुदान में करीब 7.5 करोड़ रुपये और चारा परिवहन अनुदान में लगभग 1.5 करोड़ रुपये मिलेंगे।

मुकेश बोरा ने कहा कि साईलेज अनुदान से पशुपालकों को दुधारू पशुओं के लिए बेहतर और पौष्टिक चारा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। वहीं चारा परिवहन अनुदान से चारा लाने-ले जाने पर होने वाला खर्च कम होगा। इससे पशुपालकों को आर्थिक राहत मिलने के साथ दुग्ध उत्पादन बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के हजारों दुग्ध उत्पादक परिवार ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं। सरकार की ओर से मिलने वाले प्रोत्साहन और अनुदान से पशुपालकों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और दुग्ध व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दुग्ध उत्पादकों के हित में 30 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि सरकार का यह फैसला दुग्ध उत्पादकों के लिए आर्थिक संबल देने वाला है और इससे दुग्ध व्यवसाय को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *