हल्द्वानी में‘आशीर्वाद के दीयों’ से पीएम मोदी के लिए मंगलकामना


हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र में ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर के विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्वलित कर लोगों ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर देश की निरंतर प्रगति और विकास की कामना भी की गई।
महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और समर्पण से जुड़ा हुआ है। उनके जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाकर उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की गई।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


किच्छा से खटीमा तक यूओयू की पहल, विद्यार्थियों को दिखाई उच्च शिक्षा की नई राह
नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्यवाही
नैनीताल जू के ऊपर DFO कार्यालय में लगी आग,,फाइलें स्वाहा…Video
वोटर लिस्ट से नाम छूटा है तो घबराने की जरूरत नहीं,आपके घर तक पहुंचेगा निर्वाचन विभाग
हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर नहीं रहे..