Ad

हल्द्वानी से पहाड़ को जाने वाले ध्यान दें_ये ट्रैफिक प्लान जारी,कैंची धाम के लिये शटल सेवा..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

NAINITAL POLICE ने श्रद्धालु/पर्यटकों व आम जनमानस की सुविधा हेतु जारी किया वीकेंड (8 एवं 09 जून) यातायात प्लान, घर से निकलें तो यातायात प्लान का पालन करें ।

ADVERTISEMENTSAd

हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से नॉन स्टॉप शटल बस सेवा का भी लाभ उठाकर सीधे कैंचीधाम दर्शन करने हेतु पहुँच सकते हैं श्रद्धालु एवं पर्यटक।

वीकेंड यातायात प्लान दिनांक 08/09.06.2024 (शनिवार / रविवार) शहर हल्द्वानी

शहर हल्द्वानी से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम व अल्मोड़ा की ओर जाने वाले समस्त पर्यटकों, आमजनमानस एवं वाहन चालकों हेतु निम्न यातायात प्लान प्रभावी रहेगा।

👉 बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी तिराहे से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

👉 रामपुर रोड से आने वाले वाहन जिनको नैनीताल जाना है, पंचायतघर तिराहे से डायवर्ट होकर आर०टी०ओ० रोड से हनुमान मन्दिर होते हुए कालाढूंगी बाईपास रोड से बाया कालाढूंगी नैनीताल में प्रवेश करेंगे।


भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट होकर तीनपानी बाईपास तिराहे से गोला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

👉 कालाढुंगी रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन ऊँचापुल / लालडॉट तिराहे से डायवर्ट होकर हाईडिल गेट, कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

👉 वीकेंड के दौरान शनिवार व रविवार को यात्रा रूट में भारी वाहनों का प्रवेश प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा। यातायात का दबाव अधिक रहने पर आवश्यकतानुसार समय बढ़ाया जा सकता है।

👉 समस्त पर्यटकों/आम जनमानस एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे शहर हल्द्वानी के वीकेण्ड रूट प्लान का अनुसरण कर नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा की ओर यात्रा करने का कष्ट करें।

👉 हल्द्वानी से कैचीधाम जाने वाले श्रृद्धालु/पर्यटकों से अनुरोध है कि वे हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से “नॉन स्टॉप शटल बस सेवा” का भी लाभ उठाकर सीधे कैंचीधाम दर्शन करने हेतु पहुँच सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *