

उत्तराखण्ड के विश्वविख्यात कैंचीं धाम में उप राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सुरक्षा कर्मियों की अभद्रता और नियमों को तार तार करने का मामला संज्ञान में आया है। सूत्र बताते हैं कि बीती 30 मई को उप राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व एक लेडी कॉन्स्टेबल ने वहां चल रहे अखंड हनुमान चालीसा पाठ को बंद करने को कहा, जिसका वीरोध हुआ तो उसे जारी रखा गया।
इसके साथ ही लौटते हुए सुरक्षा कर्मियों और स्टाफ ने बाबा की मूर्ति के साथ प्रतिबंधित सैल्फी खींची। इस दौरान मंदिर के सेवादारों और कर्मचारियों को उनके कमरे में कैद कर दिया गया, जिससे किसी भी गलत बात का वीरोध ही नहीं हो सका।
दरअसल बीती 30 मई को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी पत्नी सुदेश के साथ बाबा नीब करौरी के कैंचीं धाम आश्रम में दर्शनों के लिए पहुंचे थे। दिल्ली से बरेली और फिर एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी होते हुए दोपहर में कैंचीं धाम पहुंचे। भारत के राष्ट्रपति की तरह ही उप राष्ट्रपति को भी विशेष सुरक्षा घेरे की जरूरत होती है, इसलिए उनकी विशेष सुरक्षा टीम ने जिला पुलिस और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को ओवरटेक कर लिया।
मंदिर परिसर को ज़ीरो ज़ोन बनाकर कर्मचारियों को भी कमरों में कैद कर लिया। उप राष्ट्रपति ने बाबा और धाम के दर्शन किये और वो लौट गए। इस दौरान हुई अनियमितता पर अब सवाल उठ रहे है । भक्तों का कहना है की मंदिर प्रबंधन ने धर्म के इस केंद्र की गरिमा और अभिमान को ठेस पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग उठ रही है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital_सात साल की शादी, संतान न होने से बढ़ती गई दूरियां, पति ने फांसी लगा ली..
उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल_ IAS – PCS के तबादले
NGT सदस्य सचिव का बड़ा निर्देश, नैनीझील को फीड करने वाली वॉटर बॉडी होंगी खाली
Haldwani – शराब की दुकान में भड़की आग, करोड़ों की बोतलें खाक..Video
बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी इनोवा, तीन की मौत_लापता लोगों की तलाश जारी