बारामूला में शहीद हुए सूरज सिंह नेगी को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई,शोक की लहर..


उत्तराखंड –
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में हुए क्रॉस फायरिंग के दौरान उत्तराखंड का एक और सपूत देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुआ। गोरखा रेजीमेंट में तैनात 25 वर्षीय राइफलमैन सूरज सिंह नेगी, कोटद्वार के लालपुर गांव के निवासी थे। बीते गुरुवार को ड्यूटी के दौरान हुई गोलीबारी में उन्हें गंभीर चोटें आईं और सैन्य अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
गांव में शोक की लहर, सैलाब उमड़ा अंतिम दर्शन को
बीती रात जब सूरज सिंह नेगी का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा, तो हर आंख नम थी और हर चेहरा गर्व से भरा। “भारत माता की जय” और “सूरज सिंह अमर रहें” के नारों से कोटद्वार की फिज़ा गूंज उठी। हज़ारों लोगों की मौजूदगी में उन्हें पूरे सैन्य सम्मान और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। सेना की टुकड़ी ने सलामी दी, और उनकी शहादत को नमन किया गया।
बचपन से था देश सेवा का सपना
साल 2021 में भारतीय सेना की गोरखा रेजीमेंट में भर्ती होने वाले सूरज सिंह बचपन से ही सैन्य सेवा को अपना लक्ष्य मानते थे। हाल ही में छुट्टी से लौटे सूरज कुछ ही दिन पहले फिर से ड्यूटी पर तैनात हुए थे। उनकी असमय शहादत ने न केवल परिवार, बल्कि पूरे गांव को गहरे शोक में डुबो दिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा_“जम्मू-कश्मीर के बारामूला क्षेत्र में मां भारती की सेवा करते हुए कोटद्वार के वीर पुत्र, राइफलमैन सूरज सिंह नेगी के शहीद होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। आपकी वीरता और बलिदान को नमन। आपकी शौर्यगाथा सदैव हमारी स्मृतियों में जीवंत रहेगी। विनम्र श्रद्धांजलि!”
उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि राज्य सरकार शहीद के परिवार के साथ हर कदम पर खड़ी है और उनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जाएगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani_निकाह को हुआ था सिर्फ एक साल, घर में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव..
बारिश थमी, केदारनाथ यात्रा फिर शुरू हुई..
35 साल की सेवा के बाद अंतिम सलामी, नैनीताल पुलिस ने खोया अपना साथी_ शोक..
धामी सरकार की झीलों को नई पहचान देने की तैयारी
पहाड़ों पर बर्फ, मैदानों में बारिश… उत्तराखंड में मौसम का यू टर्न, 5 जिलों में अलर्ट