Nainital_अस्पताल पहुंची नाबालिग 8 माह की गर्भवती निकली, पुलिस पहुंचती उससे पहले परिजन


नैनीताल-खैरना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी के करीब आठ माह की गर्भवती होने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। दर्द की शिकायत के बाद परिजन किशोरी को उपचार के लिए बीडी पांडे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जांच के दौरान गर्भावस्था का पता चलने पर परिजन भी हैरान रह गए।
अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को देने के लिए कोतवाली में मेमो भेजा। बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम अस्पताल पहुंचती, उससे पहले ही परिजन किशोरी को लेकर वहां से चले गए।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि किशोरी के साथ यह स्थिति किन परिस्थितियों में बनी। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital_अस्पताल पहुंची नाबालिग 8 माह की गर्भवती निकली, पुलिस पहुंचती उससे पहले परिजन
राजकीय महाविद्यालय सतपुली में ‘व्यास पूजन, गुरु-शिष्य परंपरा और भारतीय ज्ञान परंपरा पर जोर
Video_कुदरत का कहर: चमोली में पुल बहा, BRO कर्मचारी लापता, कई इलाकों में तबाही_स्कूल बंद
भीमताल झील में दिखा अनोखा राष्ट्रप्रेम, नावों के काफिले में निकली तिरंगा यात्रा
अंकिता भंडारी केस में फिर गरमाया मामला, 18 अगस्त को हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई..