नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर बड़ा हादसा, खाई में पलटी कार..


ब्रेकिंग न्यूज़ – उत्तराखण्ड में नैनीताल के ताकुला में कार गहरी खाई में गिरी। लगभग 300 मीटर गहराई से पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकाला।
नैनीताल हल्द्वानी मार्ग में ताकुला के समीप हल्द्वानी से आ रही ग्रे कलर की आई10 गाड़ी संख्या यू.के.07 ए.एम.7810 श्रतिग्रस्त हो गई। पिथौरागढ़ और टेहरी गढ़वाल के रहने वाले सभी 4 सवार जैसे ही ताकुला के समीप पहुंचे, उनका वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में पलटते हुए जा गिरा।
निजी गाड़ी में सवार 28 वर्षीय नवीन चंद्र, 66 वर्षीय कैलाश चंद्र, 23 वर्षीय नितेश और 63 वर्षीय देवी दत्त को ताकुला निवासी बसंत मेहरा ने अन्य के साथ मिलकर रैस्क्यू किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्ब्युलेंस और कोतवाली के वाहन से तत्काल घायलों को नैनीताल के बी.ड़ी.पाण्डे जिला अस्पताल पहुंचाया।
चिकित्सकों ने सभी को एक्स रे व अन्य टेस्ट के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि चारों किसी काम से हाईकोर्ट जा रहे थे। तल्लीताल कोतवाली के ए.एस.आई.सुनील कुमार ने घटना की जानकारी दी।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी_ महापंचायत में बड़ा ऐलान, GST कार्यवाही के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे व्यापारी..
haldwani_पंजाबी वूमेंस क्लब की नई कार्यकारिणी गठित..
हल्द्वानी में पत्थरबाजी की वारदात _मची चीख-पुकार,Video वायरल
उत्तराखंड में NIA की रेड से हड़कंप,एक अरेस्ट..
पहले बेटी, अब 14 साल के बेटे की मौत_गहरे सदमे में मां ने जान दे दी