लोकथात के मंच से CM धामी का बड़ा ऐलान..


लालकुआं (बिंदुखत्ता)।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिंदुखत्ता को दो बड़ी सौगात देने की घोषणा की है। लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री ने महान लोकगायक स्व. प्रहलाद सिंह मेहरा की स्मृति में उनके पैतृक गांव में स्कूल और स्टेडियम सहित प्रस्तावित कार्यों को पूरा कराने का भरोसा दिया। वहीं, बिंदुखत्ता में एक हजार लोगों के बैठने की क्षमता वाला भव्य सांस्कृतिक हॉल बनाने की भी घोषणा की। इस दौरान उन्होंने प्रहलाद दा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी लोकसंस्कृति और समाज के प्रति योगदान को याद किया।

मुख्यमंत्री की दो बड़ी घोषणाएं
प्रहलाद मेहरा की स्मृति में निर्माण_ उनके पैतृक गांव में स्कूल, स्टेडियम सहित स्थानीय स्तर पर प्रस्तावित सभी कार्य कराए जाएंगे।
सांस्कृतिक हॉल का निर्माण_ बिंदुखत्ता में कम से कम 1000 लोगों की क्षमता वाला बड़ा सांस्कृतिक हॉल बनाया जाएगा।
महोत्सव में लोकसंस्कृति और प्रहलाद दा को किया याद
तीन दिवसीय लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव के समापन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. प्रहलाद सिंह मेहरा केवल लोकगायक नहीं, बल्कि पहाड़ की संस्कृति और जनभावनाओं के सच्चे साधक थे। उनके गीतों में पहाड़ का संघर्ष, महिलाओं की पीड़ा, बेटियों के सम्मान और अपनी जन्मभूमि से जुड़ाव का संदेश मिलता है।
उन्होंने कहा कि लोकथात जैसे आयोजन हमारी भाषा, लोककला, संगीत और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
लालकुआं क्षेत्र के विकास कार्य भी गिनाए
मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि बिंदुखत्ता में करीब 30 करोड़ रुपये से विद्युतीकरण का काम किया जा रहा है। इसके अलावा…
नकायल में सात करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुल तैयार किया गया है।
शेरनाला पर करीब 10 करोड़ रुपये का पुल बनकर तैयार है।
विजयपुर गौला पार में लगभग चार करोड़ रुपये से पुल निर्माण शुरू हुआ है।
लालकुआं क्षेत्र की बिजली व्यवस्था मजबूत करने के लिए करीब 14 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
हल्दूचौड़ राजकीय महाविद्यालय को पीजी कॉलेज बनाया गया है।
गौला और नंधौर नदी से होने वाले कटाव को रोकने के लिए बाढ़ सुरक्षा कार्य किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने के मुद्दे पर कहा कि यह क्षेत्र की पुरानी मांग है। सरकार इस दिशा में प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई कर रही है और केंद्र सरकार से भी लगातार संवाद किया जा रहा है। उन्होंने वनाधिकार समिति के प्रतिनिधियों के साथ भी इस विषय पर चर्चा कर ठोस कार्रवाई का भरोसा दिया।
कार्यक्रम में लोक कलाकार नैन सिंह रावल, हास्य कलाकार मंगल सिंह चौहान और जीवन सिंह दानु को सम्मानित किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


लोकथात के मंच से CM धामी का बड़ा ऐलान..
नैनीताल में कूड़े के ट्रक में फैंके मिले राष्ट्रध्वज,तिरंगे का अपमान करने वालों की जांच हो..
हल्द्वानी के व्यापारिक केंद्र मंगल पड़ाव को नया स्वरूप देने की तैयारी, महापौर ने सुनी व्यापारियों की बात
अब खाद वितरण में नहीं होगी मनमानी! मोबाइल ऐप से होगी बुकिंग..
रिश्वतखोरी के मामले में कानूनगो रमेश चन्द्र निलंबित..haldwani