Nainital – बरसाती नाले की रफ्तार देख छूटे पसीने_पाण्डे छोड़ गांव के घरों में घुसा पानी..Video


उत्तराखण्ड में नैनीताल के पाण्डे छोड़ गांव में मकानों के भीतर घुसा बरसाती ककड़िया नाले का पानी। घर के अंदर से निकलती पानी की तेज रफ्तार देखकर किसी के भी पसीने छूट जाएंगे। घरवालों ने बमुश्किल एक एक कर कीमती सामान बाहर निकाला।
मंगलवार सवेरे नैनीताल जिले में अलचौना के पाण्डेछोड़ गांव के घरों में पीछे से बहने वाले ककड़िया नाले का पानी आना शुरू हुआ। दोपहर होते होते नाले से आने वाले पानी का बहाव बहुत तेज हो गया, जो लगभग दो दर्जन घरों में घुस गया। प्रशासन और ग्रामीणों ने मिलकर सभी प्रभावित लोगों को उनके बहुमूल्य समान के साथ सुरक्षित जगह पहुंचाया।
बरसाती नाले का पानी बढ़ने के साथ ही घर को भी खतरा हो गया, जिससे लोगों ने घरों के भीतर से सामान निकाला गया। पीड़ितों का काफी नुकसान बताया जा रहा है। प्रशासन ने नोटिस जारी कर यहां रहने वाले मुरलीधर, ललित मोहन, त्रिलोक चंद, भुवन चंद, दीपा देवी, प्यारे लाल, प्रेम प्रकाश, कृष्ण चंद, सुंदर लाल, चंपा देवी समेत कुल 23 परिवारों को जगह खाली करने को कहा है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस