Watch_कैंची धाम की शांत शिप्रा का रौद्र रूप…


उत्तराखण्ड में नैनीताल के कैंचीं धाम की शिप्रा नदी का रौद्र रूप देखकर आज आप हैरत में पड़ जाएंगे। मंदिर के बाहर अमूमन शांत बहने वाली शिप्रा नदी में आज इतना अधिक पानी था कि विश्वास करना मुश्किल हो गया। भवाली से शुरू होकर गरमपानी खैरना में कोसी नदी में मिलने वाली शिप्रा नदी अपने दूसरे ही रूप में दिखी।
पिछली रात से लगातार हो रही बरसात के कारण इस शांत नदी में जमकर पानी आ गया और इसका रंग भी मठ मैला हो गया। मंगलवार के बावजूद भक्तों की कम संख्या के चलते मंदिर के सामने वाला हिस्सा भी खाली खाली नजर आया। मंदिर की सुरक्षा दीवार और पुल के खम्बे सशक्त होने के कारण मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ है। मंदिर में पूजा अर्चना अन्य दिनों की तरह ही हुई।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


बनभूलपुरा में कटिया कनेक्शन पर बड़ा एक्शन,108 घरों में पकड़ी गयी बिजली चोरी_haldwani
अयोध्यापुरी से जनकपुरी तक धूमधाम से निकली प्रभु श्री राम जी की भव्य बारात_ हल्द्वानी
उत्तराखंड में अब बढ़ेगी ठंड,, 8 जिलों में बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार
हल्दीखाल में बरसाती नाले की कटान से हुआ हादसा,, लोडेड डंपर पलटा, चालक घायल
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर