Ad

नैनीताल : दर्दनाक हादसा_खड़े कैंटर से टकराई कार,एक युवक की मौत, तीन घायल..Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल ज़िले के गेठिया क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ज्योलिकोट-भवाली मार्ग पर उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक कैंटर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

ADVERTISEMENTSAd

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार चारों युवक हल्द्वानी से गेठिया की ओर जा रहे थे। देर रात करीब 12 बजे के आसपास वाहन गेठिया मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े एक कैंटर में पीछे से जा भिड़ा। इस टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

फिलहाल पुलिस ने कैंटर चालक की भूमिका और सड़क पर उसके खड़े होने के कारणों की भी जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में बताया जा रहा है कि कैंटर बिना किसी चेतावनी संकेत या पार्किंग लाइट के सड़क किनारे खड़ा था, जिससे यह हादसा हुआ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page