उत्तराखंड : शॉल बेच रहे युवक की देखी पहचान और फिर चलाए थप्पड़,पुलिस ने की कार्रवाई..VIDEO


उत्तराखंड के मशहूर पर्यटन स्थल मसूरी से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बजरंग दल से जुड़े कुछ लोग सड़क किनारे शॉल बेच रहे कश्मीरी मज़दूरों के साथ मारपीट कर रहे हैं, गालियां दे रहे हैं और उनका आधार कार्ड चेक कर उन्हें भगा रहे हैं।
इस पूरी घटना का वीडियो साफ़ तौर पर इन लोगों की पहचान उजागर करता है। लेकिन अच्छी बात यह रही कि जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, उत्तराखंड पुलिस ने तत्परता दिखाई और मामले में एक्शन लिया। देहरादून पुलिस ने 25 अप्रैल 2025 को माल रोड मसूरी पर कश्मीरी युवक के साथ हुए दुर्व्यवहार के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है।

यह घटना न सिर्फ हमारे समाज में फैलती जा रही नफ़रत की तस्वीर है, बल्कि यह भी दिखाती है कि कैसे कुछ ताकतें सांप्रदायिक आधार पर लोगों को निशाना बना रही हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..