

उत्तराखंड में नैनीताल के दो गांव के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में दो लोग सवार थे जिन्हें रैस्क्यू कर उपचार के लिए हल्द्वानी अस्पताल भेज दिया गया है।कार हादसे में बिष्ट की मौत, कार ईओंन बताई जा रही है।
नैनीताल से हल्द्वानी को जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 87 में दो गांव के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि यू.के.04 ए.ए.2627 नंबर की सफेद आई10 कार घटना के समय ज्यूलिकोट से हल्द्वानी की तरफ जा रही थी। कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद ज्यूलिकोट चौकी पुलिस ने मौके पर जाकर कार में सवार दोनों घायलों को रैस्क्यू किया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस दोनों घायलों को सड़क तक निकालकर लाई और फिर 108 स्वास्थ्य सेवा की मदद से हल्द्वानी के बेस अस्पताल भिजवाया। घायलों में हल्द्वानी के लामाचौड़ निवासी भूपाल सिंह बिष्ट और पदमपुरी निवासी हिमांशु कांडपाल बताए जा रहे हैं।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..
Haldwani_ कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव_परिवार सदमे में..
झील किनारे चला महा सफाई अभियान, बोतलों और प्लास्टिक कचरे से भरे मिले पार्क और नाले
Nainital – HC के आदेश के बाद डीएसए मैदान में अदा हुई ईद की नमाज़.. देश में खुशहाली की दुआ