Ad

ओलावृष्टि भी नहीं डिगा सकी नैनीताल के हनुमान भक्तों का जज्बा, बच्चों ने भी भीगते हुए जपा पाठ

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में नैनीताल स्थित माँ नयना देवी मंदिर परिसर में आज हनुमान चालीसा पाठ के दौरान ओलावृष्टि और बरसात हो गई, लेकिन भक्त, पाठ को पूरा कर ही माने। शून्य तापमान में नन्हें भक्तों की भक्ति के वीडियो ने सभी का दिल खुश कर दिया।

ADVERTISEMENTSAd


नैनीताल में मल्लीताल के माँ नयना देवी मन्दिर में हनुमान भक्त पिछले कई महीनों से मंगलवार शाम को हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ते हैं। ये पाठ गर्मियों से ऑटम तक शाम छह बजे पढ़ा जाता है और अब ठण्ड के दिनों में शाम 5:30बजे से शुरू होता है। मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से अन्य पहाड़ी जगहों के साथ नैनीताल के लिए भी आज और कल का रैड अलर्ट दिया गया है।

नैनीताल में बर्फबारी की आशंका भी जताई गई है। आज यहां सवेरे से ही बादलों के कारण मौसम ठंडा बना हुआ था। शाम 5:30बजे हनुमान चालीसा का पाठ शुरू होते ही बरसात शुरू हो गई। इसके साथ ही हल्की ओलावृष्टि भी होने लगी। हनुमान भक्त मौसम की इस बेरुखी से जरा सा भी नहीं डिगे। बड़े तो बड़े बच्चों ने भी बरसात और ओलावृष्टि का सामना करते हुए हनुमान चालीसा पूरी पढ़ी। हनुमान चालीसा के बाद आरती और फिर प्रसाद वितरण किया गया। भक्तों की भक्ति देखते ही बनती थी।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *