Ad

नैनीताल : टैक्सी-चक्का जाम के दौरान,पकड़ी गई कथित पास वाली गाड़ी_हंगामा…

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के नैनीताल में टैक्सी यूनियन की बेमियादी हड़ताल के दौरान हइकोर्ट बार एसोसिएशन और लेक ब्रिज का कथित पास लगी निजी गाड़ी महंगे दामों में सवारियों को भरते पकड़ी गई। यूनियन के पदाधिकारियों ने इसके बाद हंगामा काट दिया। पुलिस ने स्थानीय नंबर प्लेट वाले निजी वाहन को अपने कब्जे में ले लिया।

ADVERTISEMENTSAd


नैनीताल समेत कुमाऊं क्षेत्र के टैक्सी व्यवसायी शनिवार से बेमियादी हड़ताल पर हैं। उन्होंने इस हड़ताल को फिटनेस टैक्स में कई गुना बढ़ोतरी के खिलाफ रखा है। हड़ताल के बाद पर्यटन प्रभावित क्षेत्रों में हाहाकार मच गया।

गणतंत्र दिवस मनाने पंहुचे पर्यटकों को यहां घूमने और वापस लौटने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऊत्तराखण्ड रोडवेज और कुमाऊँ मोटर ऑपरेटर्स यूनियन(के.एम.ओ.यू.)की बसों के कारवां को बढ़ाने के बावजूद यात्रियों में वापस लौटने की होड़ लग गई।

हड़ताली टैक्सी व्यवसायियों ने यू.के.04 क्यू 4645 नंबर की एक निजी स्विफ्ट कार को पकड़ा जिसमें सवारियों को महंगे दामों में अवैध रूप से हल्द्वानी व अन्य जगह छोड़ने की सुविधा दी जा रही थी। हैरानी की बात ये थी कि इस गाड़ी में हइकोर्ट बार एसोसिएशन और लेक ब्रिज का कथित पास लगा हुआ था। हड़तालियों ने गाड़ी को रोककर जमकर हंगामा कर दिया और पुलिस ने पहुंचकर गाड़ी को कब्जे में ले लिया।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *