दिवाली से पहले नैनीताल पुलिस का धमाका, 250 लोगों को लौटाई खुशी! 55 लाख के मोबाइल रिकवर


दिवाली से पहले नैनीताल पुलिस का बड़ा तोहफा, 55 लाख के 250 मोबाइल बरामद, खिल उठे चेहरे

नैनीताल। दिवाली से पहले नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों को ऐसी खुशी दी, जिसकी उन्हें लंबे समय से उम्मीद थी। खोए और चोरी हुए 250 मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस ने उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए। अपने खोए हुए फोन हाथों में आते ही लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस का आभार जताया।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि मोबाइल रिकवरी सेल ने जुलाई से 4 नवंबर 2026 तक मोबाइल ऐप, CEIR पोर्टल और सर्विलांस की मदद से यह सफलता हासिल की। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 55.25 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक सहित कई राज्यों से मोबाइल फोन बरामद किए। इनमें 7 आईफोन, 40 सैमसंग, 58 ओप्पो, 45 वीवो, 23 रेडमी, 19 रियलमी और 13 वनप्लस सहित विभिन्न कंपनियों के कुल 250 मोबाइल शामिल हैं।
इस कार्रवाई में मोबाइल रिकवरी सेल की प्रभारी उपनिरीक्षक मीनू गौतम, कांस्टेबल किशन सिंह कुंवर और रामचंद्र प्रजापति की अहम भूमिका रही। एसएसपी ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए 2,500 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों की खुशी देखते ही बन रही थी। दिवाली से पहले नैनीताल पुलिस की इस पहल ने 250 परिवारों की खुशियों में चार चांद लगा दिए।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


दिवाली से पहले नैनीताल पुलिस का धमाका, 250 लोगों को लौटाई खुशी! 55 लाख के मोबाइल रिकवर
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा : नदी में समाई इनोवा, 4 लोगों की मौत,रेस्क्यू जारी
हल्द्वानी सीट पर कौस्तुबानंद ने ठोका दावा, कहा_कांग्रेस का सफाया तय
हल्द्वानी नगर निगम ने शुरू की शुद्ध बताशे और खिलौनों की बिक्री
High Court- मंत्री रेखा आर्या के आरोपों के खिलाफ पति गिरधारी को नहीं मिली राहत_अब गिरफ्तारी..