हल्द्वानी सीट पर कौस्तुबानंद ने ठोका दावा, कहा_कांग्रेस का सफाया तय


हल्द्वानी। उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा के प्रदेश प्रकोष्ठ समन्वयक कौस्तुभानंद जोशी ने पत्रकार वार्ता कर ‘अबकी बार 60 पार’ का नारा देते हुए प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का दावा किया।

जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि हल्द्वानी की जनता कांग्रेस से नाराज है और आगामी चुनाव में भाजपा का समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी विधानसभा सीट से कांग्रेस का सफाया होगा और कमल खिलेगा।
विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर जोशी ने कहा कि यदि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उन्हें मौका देता है तो वह हल्द्वानी सीट से चुनाव लड़ने और जीत दर्ज करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वह पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता हैं और संगठन का फैसला ही उनके लिए सर्वोपरि होगा।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़कर सामाजिक कार्यों की शुरुआत करने के बाद से ही उनका लक्ष्य हल्द्वानी की जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास रहा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा : नदी में समाई इनोवा, 4 लोगों की मौत,रेस्क्यू जारी
हल्द्वानी सीट पर कौस्तुबानंद ने ठोका दावा, कहा_कांग्रेस का सफाया तय
हल्द्वानी नगर निगम ने शुरू की शुद्ध बताशे और खिलौनों की बिक्री
High Court- मंत्री रेखा आर्या के आरोपों के खिलाफ पति गिरधारी को नहीं मिली राहत_अब गिरफ्तारी..
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री_जान लें कहां पार्क होगी गाड़ी, कहां से मिलेगा रास्ता ?