दुग्ध सहकारिता में लालकुआं का डंका, पूरे उत्तराखंड में बना नंबर-1


लालकुआं। दुग्ध सहकारिता के क्षेत्र में लालकुआं दुग्ध संघ ने प्रदेशभर में अपनी बादशाहत साबित की है। बेहतर प्रबंधन, दुग्ध उपार्जन और शानदार कार्यप्रणाली के दम पर लालकुआं दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए उत्तराखंड का सर्वश्रेष्ठ दुग्ध संघ घोषित किया गया है।

शक्तिफार्म, ऊधम सिंह नगर में आयोजित पशुपालन चिंतन गोष्ठी एवं मेले में प्रदेश के पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
20 हजार लीटर से अधिक दैनिक प्रसंस्करण क्षमता वाले मैदानी क्षेत्र के दुग्ध संघों की श्रेणी में उपार्जन संबंधी प्रदर्शन के आधार पर लालकुआं दुग्ध संघ ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
इस उपलब्धि को दुग्ध उत्पादकों की मेहनत, दुग्ध समितियों की सक्रियता और संघ के बेहतर प्रबंधन का परिणाम माना जा रहा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


नैनीताल के प्रतिष्ठित बोटहाउस क्लब पर आर्थिक अनियमितता के आरोप, प्रबंधन ने कुछ और ही बताया..
दुग्ध सहकारिता में लालकुआं का डंका, पूरे उत्तराखंड में बना नंबर-1
दिवाली से पहले नैनीताल पुलिस का धमाका, 250 लोगों को लौटाई खुशी! 55 लाख के मोबाइल रिकवर
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा : नदी में समाई इनोवा, 4 लोगों की मौत,रेस्क्यू जारी
हल्द्वानी सीट पर कौस्तुबानंद ने ठोका दावा, कहा_कांग्रेस का सफाया तय