Ad

नैनीताल : ऐसे पकड़ा गया बुज़ुर्ग को निवाला बनाने वाला बाघ…Video

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : जनपद नैनीताल के रामनगर विकासखंड में बीते रोज यहां के दुर्गम गांव चुकुम में एक बुजुर्ग ग्रामीण की बाघ के हमले में मौत हो गई थी।आज वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेंकुलाइजर करने के पश्चात ग्रामीण को निवाला बनाने वाले बाघ को पकड़ लिया है।वन विभाग ने रात भर मशक्कत के बाद आखिरकार टाइगर को पकड़ लिया। बाघ के पकड़ने जाने के बाद जहां वन कर्मियों ने राहत की सांस ली तो वहीं ग्रामीणों का गुस्सा भी शांत हुआ।

ADVERTISEMENTSAd

बता दें कल शनिवार को सुबह रामनगर विकासखंड के दुर्गम गांव चुकुम में रहने वाले गोपाल राम (60) सुबह शौच के लिए जंगल में गए थे जहां बाघ ने ग्रामीण को निवाला बना दिया था इसके बाद वन कर्मियों की मदद से जंगल के अंदर से ग्रामीण का शव बरामद किया गया था। इसके बाद ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए और बाघ पकड़ने की मांग के मद्देनज़र कर्मियों ने मौके पर कैमरा ट्रैप एवं पिंजरा भी लगाया था।

बाघ को पकड़ने के लिए कॉर्बेट पार्क के वरिष्ठ पशु चिकित्सक डा. दुष्यंत शर्मा, कोसी रेंजर शेखर तिवाड़ी के नेतृत्व में रात भर टीम ने चुकुम गांव के जंगल में डेरा जमाया हुआ था। रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ दिगांथ नायक ने बताया कि बाघ को पकड़ने के लिए मृतक के कपड़ों को पिंजरा के आसपास रखा गया था। रात करीब तीन बजे के आसपास बाघ पिंजरा में पहुंचा और फंस गया। बाद में उसे ट्रैंकुलाइज किया गया। रविवार सुबह जांच पड़ताल के बाद बाघ को ढेला रेस्क्यू सेंटर में भेजा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *