Ad

नैनीताल के प्रतिष्ठित बोटहाउस क्लब पर आर्थिक अनियमितता के आरोप, प्रबंधन ने कुछ और ही बताया..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड में नैनीताल के प्रतिष्ठित बोट हाउस क्लब के मेंबरों ने वर्तमान पदाधिकारियों पर वित्तीय अनियमितताओं समेत नियमों में गड़बड़ी करने के आरोप लगाते हुए आयुक्त व पदेन अध्यक्ष से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ADVERTISEMENTSAd


नैनीताल में मल्लिताल स्थित बोट हाउस क्लब के कमिटी हॉल में आज क्लब के कुछ सक्रिय सदस्यों ने प्रेस वार्ता कर वर्तमान पदाधिकारियों पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने आयुक्त व मुख्यमंत्री सचिव समेत क्लब के पदेन अध्यक्ष दीपक रावत को एक शिकायती पत्र देकर 5 बिंदुओं पर गहनता से जांच की मांग की। क्लब के पूर्व डायरेक्टर पंकज जैसवाल, बलजीत सिंह ‘बंटी’, शादाब अहमद ने कहा की क्लब के चुनाव चल रहे हैं।

निवर्तमान प्रबंधन समिति ने मनमाने ढंग से निर्णय लिए। उन्होंने, क्लब के नियमों की अनदेखी की और निर्धारित सदस्यता शुल्क से कम धनराशि जमा करवाकर अपात्र व्यक्तियों को बैक डेट में सदस्यता दी। कहा कि,(1) पूर्व प्रबंधन समिति के कार्यकाल में कथित अनियमितताओं एवं सदस्यता संबंधी निर्णयों की निष्पक्ष जाँच हो।

(2)जाँच में दोषी पाए जाने वाले पूर्व पदाधिकारियों एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों को भविष्य में बोट हाउस क्लब के किसी भी चुनाव में भाग लेने या किसी पद पर निर्वाचित होने से स्थायी रूप से प्रतिबंधित किया जाए।

(3)दोषी पाए गए व्यक्तियों को क्लब के नियमों एवं लागू प्रावधानों के अनुसार ब्लैकलिस्ट किया जाए, ताकि वे भविष्य में क्लब की प्रबंधन व्यवस्था में पुनः शामिल न हो सकें।

(4)यह कार्रवाई चुनाव परिणाम घोषित होने से पहले पूरी की जाए, ताकि बाद में चुनाव की वैधता को लेकर विवाद उत्पन्न न हो और (5) इस संबंध में उचित एवं कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे भविष्य में कोई भी प्रबंधन समिति क्लब के नियमों का उल्लंघन करने का साहस न करे।

क्लब के एडमिनिस्ट्रेटर जी.बी.जोशी का कहना है कि 11 जुलाई 2024 को क्लब मेंबरशिप की फीस तीन लाख और पांच हजार रुपये थी। जबकी 12 जुलाई को ये फीस बढ़कर 6 लाख रुपये हो गई। अब, जिन रसीदों की बात की जा रही है वो 11 जुलाई को ही काट दी गई थी। कहा कि ऐसी कोई अनियमितता नहीं कि गई, ये चुनावी माहौल है, इसलिए आरोप लगाए जा रहे हैं।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *