

नैनीताल दुग्ध संघ में विगत लंबे समय से हुए लाखों के घोटाले व दूग्ध संघ में हूए टेंडरों में भारी अनियमितताओं के मामले में सचिव विनोद कुमार सुमन ने दुग्ध संघ के पूर्व जीएम निर्भय नारायण सिंह को भेजा नोटिस और आरोपों का 15 दिन में मांगा जवाब।
नैनीताल दुग्ध संघ के पूर्व जीएम निर्भय नारायण सिंह के खिलाफ जनवरी 2024 में शिकायत होने के बाद जांच शुरू की गई थी। सिंह पर दुग्ध संघ में नियमों के विरुद्ध मनमाफिक टेंडर वितरण, वार्षिक सामान निकाय के लिए कंबल खरीद मे लाखों रुपयों की हेरा फेरी और खरीद नियमों की अनदेखी, बोर्ड सदस्यों की दक्षिण भारत भ्रमण की अनावश्यक स्वीकृति ।
दो फार्म के एक ही जीएसटी नंबर होने के बाद भी टेंडर देने, वार्षिक सामान निकाय में कच्चे बिलो में भुगतान मामले की जांच कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को सौंपी गई, जिसमें सभी आरोप सही साबित हुए। शासन ने इस रिपोर्ट के आधार पर निर्भय नारायण सिंह को जीएम के पद से हटा दिया।
मामला डेयरी विकास के सचिव विनोद कुमार सुमन के संज्ञान में आने पर उनके द्वारा 20 मई को नोटिस जारी करते हुए पूर्व जीएम निर्भय नारायण से अलग-अलग बिंदुओं पर 15 दिवसों के अन्दर लिखित आख्या मांगी गई है। इधर दूग्ध संघ में लंबे समय से हो रही भ्रष्टाचार की शिकायतों पर जल्दी ही क्षेत्र से दुग्ध उत्पादको का एक शिष्टमंडल दुग्ध मंत्री व मुख्यमंत्री से भेंट करेगा ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ
आयरन लेडी इंदिरा गांधी को नमन, खष्टी बिष्ट बोलीं_ उनके साहसिक फैसलों ने दुनिया में भारत की पहचान बदली
हल्द्वानी में बदहाल सड़कों और बेहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन..
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का 21वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास से सम्पन्न, सात कार्मिक सम्मानित
रामनगर के पूछड़ी, रानीखेत रोड व प्रदेशभर के जंगल से लगे अतिक्रमण पर हाईकोर्ट ने दिए बड़े निर्देश…