

उत्तराखंड : जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर से सड़क हादसे का एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रुद्रपुर में ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कंट्रोल कर रही महिला कांस्टेबल को हाइड्रा ने टक्कर मार दी,हादसे में कांस्टेबल बुरी तरह घायल हो गई।
घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना रविवार शाम की है,जब कांता अग्रवाल नामक महिला हैड कांस्टेबल इंद्रा चौराहे पर ड्यूटी दे रही थी कि इतने में एक हाइड्रा ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला पुलिसकर्मी सड़क पर गिर गई। इस दौरान हाइड्रा का एक टायर पुलिसकर्मी कांता के पैर पर चढ़ गया, जिस कारण पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गई। उसे तुरंत इंद्रा चौक पर मौजूद पुलिसकर्मियो ने एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अब इस दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ
आयरन लेडी इंदिरा गांधी को नमन, खष्टी बिष्ट बोलीं_ उनके साहसिक फैसलों ने दुनिया में भारत की पहचान बदली
हल्द्वानी में बदहाल सड़कों और बेहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन..
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का 21वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास से सम्पन्न, सात कार्मिक सम्मानित
रामनगर के पूछड़ी, रानीखेत रोड व प्रदेशभर के जंगल से लगे अतिक्रमण पर हाईकोर्ट ने दिए बड़े निर्देश…