

उत्तराखण्ड में नैनीताल के माउंट रोज कंपाउंड में खून ही खून देखकर भयभीत हुए स्थानीय लोग, सी.सी.टी.वी.फुटेज देखने पर सहम गए सभी।
नैनीताल में तल्लीताल स्थित माउंट रोज कंपाउंड के समीप शिव मंदिर से लगी सीढ़ियों में आज सवेरे खून देखकर आसपास रहने वाले लोग सहम गए। उन्होंने काफी खोजबीन की लेकिन खून का कोई साक्ष्य नहीं मिला। थक हारकर लोगों ने जब हाईकोर्ट के अधिवक्ता आई.पी.कोहली के घर का सी.सी.टी.वी.फुटेज चैक किया तो सभी के होश फाख्ता हो गए।
वीडियो में रात 1:27 बजे एक वयस्क गुलदार सीढ़ियों में चहलकदमी करता नजर आया। कुछ देर बाद वो शिव मंदिर के पास से एक आवारा कुत्ते को दबोचकर ले आया और घर के सामने रख दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गुलदार जब मरणासन्न पड़े कुत्ते को छोड़कर गया तो कुत्ते ने एक आखिरी प्रयास भागने का किया, लेकिन गुलदार ने उसे वापस आकर दबोच लिया। गुलदार कुत्ते को रात 2:20पर ले जाते दिखा। सवेरे लोगों का जमावड़ा लग गया और जानकारी मिली कि कुत्ते के पैर का एक हिस्सा सीढ़ियों के ऊपर पड़ा हुआ है।
वहां रहने वाले सरन दास ने बताया कि उन्होंने सवेरे घर के बाहर खून देखा और लोगों को सूचित किया। इसके बाद सी.सी.टी.वी.फुटेज देखने पर घटना की जानकारी ली। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पिंजरे में बंद कर अंधेरे में वन कर्मियों की गश्त करने की मांग की है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Bhimtal : सड़कों की बदहाली को लेकर फिर गरजे हरीश पनेरू, आंदोलन की चेतावनी
Uttrakhand_घर में पानी की एक टंकी और उसमें 27 सांप..होश उड़ गए परिवार के
रसगुल्ले के डिब्बे में स्मैक…
रामनगर छोई की बदहाल सड़क को लेकर राहुल सिंह दरम्वाल ने PWD अधिकारियों से की मुलाकात
OperationGoldenTrap – IPS के इनपुट पर SSP गणपति का चक्रव्यूह_5 करोड़ के जेवर…