सांसद अजय भट्ट ने जनता की समस्या सुनी, अफसरों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए


हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को लेकर सांसद अजय भट्ट एक बार फिर सक्रिय नजर आए। हल्द्वानी के बच्ची नगर स्थित आवास पर आज क्षेत्र से पहुंचे कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने सांसद से मुलाकात कर अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं सामने रखीं।
किसी ने विकास कार्यों से जुड़ी परेशानी बताई तो किसी ने स्थानीय स्तर पर लंबित मामलों का मुद्दा उठाया। लोगों ने उम्मीद के साथ अपनी समस्याएं सांसद के सामने रखीं। सांसद अजय भट्ट ने भी लोगों की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों से तुरंत दूरभाष पर बातचीत कर मौके से ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सांसद ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी तरह की लापरवाही न हो और प्राथमिकता के आधार पर मामलों का समाधान सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान अजय भट्ट ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। जनहित से जुड़े हर विषय पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए वह लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं।
उन्होंने कहा कि जनता अपनी समस्याएं लेकर उनके पास आती है तो उनका प्रयास रहता है कि संबंधित विभाग तक बात पहुंचाने के साथ ही समस्या के समाधान की दिशा में तत्काल कार्रवाई भी शुरू हो।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सांसद अजय भट्ट ने जनता की समस्या सुनी, अफसरों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए
भारी बारिश के दौरान नैनीझील में हौसलों की तेज रफ्तार …
हनुमान अंश_ कैपिटल सिनेमा में विराजे बाबा नीब करौरी महाराज_Nainital
नैनीताल के गांवों में दूषित पानी ने मचाया हाहाकार_ दो लोगों की मौत ..
HeavyRain_नैनीताल जिले में कई रास्ते बंद, कल स्कूलों की छुट्टी