Ad

IPS नीरू गर्ग और अरुण मोहन जोशी को DIG पद पर भेजने की आदेश को चुनौती

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट में आईपीएस अधिकारियों नीरू गर्ग और अरुण मोहन जोशी की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को लेकर चल रहे विवाद पर सुनवाई हुई। दोनों अधिकारियों को केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन केंद्रीय सुरक्षा बलों में डीआईजी पद पर भेजने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के बाद अदालत ने केंद्र और राज्य सरकार की याचिकाओं को एक साथ सुनने का निर्णय लिया है। मामले में अगली सुनवाई दस दिन बाद निर्धारित की गई है।

ADVERTISEMENTSAd

सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने अदालत को बताया कि वह भी केंद्रीय न्यायाधिकरण (कैट) के आदेश के खिलाफ याचिका दायर करने जा रही है। केंद्र ने दोनों पक्षों की याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई किए जाने का आग्रह किया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।

प्रतिनियुक्ति के पदों पर कोर्ट ने मांगा जवाब

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से पूछा कि संबंधित रैंक के कितने पद प्रतिनियुक्ति के लिए निर्धारित हैं और कितने पद स्थायी रूप से राज्य सरकार के अधीन हैं। जवाब में बताया गया कि ऐसे 16 पद हैं, जिन पर अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति के आधार पर केंद्र में भेजा जा सकता है, जबकि अन्य पद राज्य सरकार के अधीन हैं।

2005 बैच की आईपीएस अधिकारी नीरू गर्ग को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में उपमहानिरीक्षक (DIG) तथा 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुण मोहन जोशी को सीमा सुरक्षा बल (BSF) में डीआईजी पद पर नियुक्त किया गया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में 5 मार्च 2026 को आदेश जारी किए थे।

इसके बाद उत्तराखंड सरकार ने 6 मार्च 2026 को दोनों अधिकारियों को कार्यमुक्त करने के आदेश जारी किए। इन आदेशों को अधिकारियों ने अदालत में चुनौती दी है।

मामले की सुनवाई कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी एवं न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह की खंडपीठ में हुई।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *