एरीज के वैज्ञानिक डॉ. संतोष जोशी को बेल्जियम में ‘द कॉरेस्पॉन्डिंग एस्ट्रोनॉमर’ का मानद सम्मान..


नैनीताल _आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज), नैनीताल के वैज्ञानिक डॉ. संतोष जोशी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाया है। उन्हें रॉयल ऑब्जर्वेटरी ऑफ बेल्जियम (ROB) की ओर से प्रतिष्ठित ‘द कॉरेस्पॉन्डिंग एस्ट्रोनॉमर’ का मानद सम्मान प्रदान किया गया है। यह सम्मान प्राप्त करने वाले वह पहले भारतीय वैज्ञानिक हैं।

20 नवंबर 2026 को ब्रसेल्स, बेल्जियम में रॉयल ऑब्जर्वेटरी ऑफ बेल्जियम की स्थापना के 200 वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह में महानिदेशक प्रो. रोनाल्ड ए. एम. वान डर लिंडेन ने डॉ. जोशी को सम्मानित किया। इस समारोह में विभिन्न देशों के आठ वैज्ञानिकों को सम्मान मिला।
डॉ. जोशी भारत-बेल्जियम खगोल विज्ञान एवं खगोल भौतिकी नेटवर्क (BINA) के सह-संस्थापक हैं। उनके शोध का प्रमुख क्षेत्र तारकीय भूकंप विज्ञान है, जिसमें तारों के प्राकृतिक कंपन के जरिए उनकी आंतरिक संरचना, द्रव्यमान और घूर्णन जैसी विशेषताओं का अध्ययन किया जाता है।
उन्होंने अपनी टीम के साथ एरीज की दूरबीनों के माध्यम से कई तारों में दोलनों की खोज और अध्ययन किया है। भारत और बेल्जियम के बीच लंबे समय से वैज्ञानिक सहयोग को आगे बढ़ाने में भी उनकी अहम भूमिका रही है।
डॉ. संतोष जोशी की इस उपलब्धि से एरीज, नैनीताल और देश के वैज्ञानिक समुदाय का गौरव बढ़ा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


एरीज के वैज्ञानिक डॉ. संतोष जोशी को बेल्जियम में ‘द कॉरेस्पॉन्डिंग एस्ट्रोनॉमर’ का मानद सम्मान..
संध्या डालाकोटी की कांग्रेस में वापसी, लालकुआं की सियासत में हलचल…
नशा तस्करों पर ₹10.93 करोड़ की चोट,,184 गिरफ्तारी_ नैनीताल में मंजूनाथ टीसी की पुलिसिंग के चर्चे
चंपावत गैंगरेप के आरोपी आनंद महरा को हाईकोर्ट से बेल, सात महीने बाद जेल से रिहाई..
IPS नीरू गर्ग और अरुण मोहन जोशी को DIG पद पर भेजने के आदेश को चुनौती