संध्या डालाकोटी की कांग्रेस में वापसी, लालकुआं की सियासत में हलचल…


पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी ने फिर थामा कांग्रेस का हाथ, देहरादून में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने दिलाई सदस्यता; लालकुआं विधानसभा में चुनावी तैयारियों के बीच वापसी को अहम माना जा रहा है।

संध्या डालाकोटी की कांग्रेस में वापसी, लालकुआं की सियासत में हलचल
लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की वरिष्ठ महिला नेत्री एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी ने कांग्रेस में घर वापसी कर ली है। देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
2027 विधानसभा चुनाव से पहले संध्या डालाकोटी की कांग्रेस में वापसी को लालकुआं की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। उनकी वापसी से स्थानीय कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलने और क्षेत्र में पार्टी की राजनीतिक सक्रियता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
संध्या डालाकोटी की क्षेत्रीय पकड़ और राजनीतिक अनुभव आगामी चुनाव में कांग्रेस के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं। उनकी वापसी के साथ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में चुनावी समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


संध्या डालाकोटी की कांग्रेस में वापसी, लालकुआं की सियासत में हलचल…
नशा तस्करों पर ₹10.93 करोड़ की चोट,,184 गिरफ्तारी_ नैनीताल में मंजूनाथ टीसी की पुलिसिंग के चर्चे
चंपावत गैंगरेप के आरोपी आनंद महरा को हाईकोर्ट से बेल, सात महीने बाद जेल से रिहाई..
IPS नीरू गर्ग और अरुण मोहन जोशी को DIG पद पर भेजने के आदेश को चुनौती
हल्द्वानी में 15 वर्षीय छात्र की मौत, घर की ग्रिल से लटका मिला पूर्व अधिकारी के बेटे का शव