भारी बारिश के दौरान नैनीझील में हौसलों की तेज रफ्तार …

ख़बर शेयर करें

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल की नैनीझील में आज बरसात के दौरान तैराकी और कयाकिंग प्रतियोगिता हुई।
नैनीझील में आज ठंड मौसम के बावजूद तैराकों का हौसला देखने लायक था। आयोजक समेत खिलाड़ी बारिश के बीच कयाकिंग तैराकी करने से काफी उत्साहित दिखे।


नैनीताल में तैराकी से जुड़े (NASA) नैनीताल एक्वाटिक एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की तरफ से कयाकिंग और स्विमिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतिभागी सवेरे से ही बारिश के बीच अपने इवेंट का इंतजार करते दिखे। बादलों और बरसात के कारण प्रतिभागियों को थोड़ी दिक्कत का सामना जरूर करना पड़ा।

बॉयज और गर्ल्स सेगमेंट में फ्री स्टाइल, ब्रैस्ट स्ट्रोक, बैक स्ट्रोक और बटर फ्लाई स्ट्रोक में प्रतिभाग किया। बारिश के आने के बावजूद तैराकों के हौसले में कोई कमी नहीं दिखी। उनकी तेज रफ्तार बरकरार दिखी। दस वर्ष से कम उम्र के बच्चों ने भी रेस में भाग लेकर खूब एन्जॉय किया। प्रतियोगिता में 46 वर्ष के अमरप्रीत ने विकलांग होने की बावजूद तैराकी में प्रतिभाग किया।

कहा कि अगर जज्बा और लगन हो तो मातृसक्ति कोई मुश्किल पहाड़ियों को पार कर सकती है अमरप्रीत कौर ने तैराकी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया है लगन हो महिला शरीर से कमजोर होने के बाद भी हर मुश्किलों का सामना सकती है

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *