हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर ? गजराज बिष्ट बोले_जनता को गुमराह कर रहा विपक्ष


हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से चुनाव आयोग द्वारा जारी स्पष्टीकरण और हालिया घटनाक्रमों से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों को महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने पत्रकारों के समक्ष रखा।
हल्द्वानी महापौर गजराज बिष्ट ने कहा विपक्ष और कांग्रेस पार्टी का काम केवल भ्रम फैलाना और देश की संवैधानिक संस्थाओं पर झूठे आरोप मढ़ना रह गया है, लेकिन चुनाव आयोग के स्पष्ट बयान ने विपक्ष के इन झूठे आरोपों और भ्रम को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।
मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों चुनाव आयुक्तों की सर्वसम्मति से ही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) समेत सभी फैसले लिए गए हैं, जिसे सर्वोच्च न्यायालय भी वैध ठहरा चुका है।
इसके अलावा, फॉर्म-6 और कैबिनेट सेक्रेटरी को लिखे गए पत्र को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को भी गलत साबित कर दिया गया है। जब भी विपक्ष जनता के बीच हारता है, तो वह चुनाव आयोग, सेना और न्यायपालिका जैसी संस्थाओं पर सवाल उठाने लगता है। विपक्ष को बेबुनियाद आरोप लगाने के बजाय सत्य और संवैधानिक मर्यादाओं का सम्मान करना चाहिए।
Narendra Modi
Nitin Nabin
Pushkar Singh Dhami
Mahendra Bhatt
Haldwani #GajrajSinghBisht
IndianDemocracy



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर ? गजराज बिष्ट बोले_जनता को गुमराह कर रहा विपक्ष
POCSO NDPS व अन्य गंभीर अपराधों में फोरेंसिक रिपोर्ट पर उत्तराखंड हाईकोर्ट का सख्त टाइम-बाउंड आदेश
MBPG चुनाव कल,, SSP खुद मैदान में_फ्लैग मार्च,इन इलाकों में जीरो जोन ..haldwani
चंदन हॉस्पिटल में 100 से अधिक जटिल हृदय सर्जरी..
क्षमा का संदेश, अहिंसा का संकल्प_हल्द्वानी में क्षमा वाणी पर्व पर भव्य शोभायात्रा