Ad

573 दिन सड़क पर_13 हजार KM पैदल चलकर नैनीताल पहुंचे असम के पल्लव…

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

पैदल चलकर भारत नापने निकले असम के पल्लव आज ऊत्तराखण्ड के नैनीताल पहुंचे। कुल 13,000 किलोमीटर पैदल यात्रा पर निकले पल्लव ने नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ ही युवाओं से नशा छोड़ देश के लिए सोचने की अपील की है।

ADVERTISEMENTSAd


गाड़ी छोड़कर पैदल ही पूरे भारत को नापने निकले असम के पल्लव देव शनिवार को नैनीताल पहुंचे। नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ वह बीते 573 दिनों से सड़कों पर हैं। नैनीताल में उन्होंने युवाओं से नशा छोड़कर देश के लिए सोचने की अपील की।


पल्लव ने बताया कि ये यात्रा 5 मई 2025 को असम के श्रीभूमि जिले के गांव रानीबाड़ी से शुरू हुई थी। असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से होते हुए वह उत्तराखंड पहुंचे हैं। यहां यात्रा लगभग पूरी होने वाली है। इसके बाद वह उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और लेह-लद्दाख होते हुए यात्रा को आगे बढ़ाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मकसद रिकॉर्ड बनाना नहीं, बल्कि हर गांव-शहर तक नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाना है। उनका मानना है कि भारत के युवा नशा छोड़ दें तो भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता। बातचीत में पल्लव ने बताया कि बचपन से सपना आर्मी में जाने का था, लेकिन वह पूरा नहीं हो पाया।

इसके बाद उन्होंने तय किया कि देश के लिए किसी और तरह से काम करेंगे। युवा नशे की गिरफ्त में हैं, यह देखकर उन्होंने पैदल यात्रा का फैसला लिया।
उत्तराखंड के अनुभव पर उन्होंने कहा कि यहां के लोगों का व्यवहार और संस्कृति बहुत अच्छी लगी। समर्थन भी ठीक-ठाक मिल रहा है। दिक्कत सिर्फ जंगली जानवरों से होती है। उन्होंने चिंता जताई कि यहां भी कुछ युवा नशे में पड़े हैं।

कहा कि हर गांव, हर जिला और हर शहर का युवा नशे से दूर रहेगा, तभी संस्कृति और देश बचेगा।
नशे को खत्म करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सिर्फ बंद करने से नहीं होगा, मन से दूर करना होगा। नशा शरीर ही नहीं, पूरे देश को अंदर से खोखला कर देता है।

इसके लिए सबको एकजुट होकर सोचना होगा। उन्होंने ये भी कहा कि भारत में टैलेंट की कमी नहीं है। अगर युवा नशा त्याग दें तो ओलंपिक से लेकर हर खेल में भारत का झंडा सबसे ऊपर लहराएगा।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *