Ad

प्रधान को घर में घुसकर जान से मारने की दी धमकी..पुलिस ने दर्ज किया केस

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

काशीपुर उधम सिंह नगर 12.10.2020 GKM NEWS कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडा के ग्राम प्रधान ने एक व्यक्ति के द्वारा खुद पर जानलेवा हमले के आरोप लगाते हुए उक्त व्यक्ति के विरूद्ध तहरीर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बता दे कि कुंडा के ग्राम प्रधान जावेद ने कुंडा थाने में दी तहरीर में कहा है कि आज सुबह उसके घर के दरवाजे पर आसिम हाथ में पाटल लेकर खड़ा हो गया और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा।

ADVERTISEMENTSAd

इसी बीच प्रधान के ताऊ शेर अली मौके पर पहुंचे. इस दौरान आरोपी ने शेर अली के साथ हाथापाई भी की। इस दौरान आरोपी को शेर अली ने बड़ी मुश्किल से उसकी पाटल फेंक कर उसे पकड़ लिया। जब आरोपी से बात की गई तो उसने बताया कि जावेद प्रधान को मारने के लिए उसे इरशाद ने भेजा है। जावेद प्रधान ने दी गई तहरीर में आगे बताया कि इरशाद पूर्व प्रधान हनीफ का भतीजा है। प्रधान ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है

। बाइट : विनोद फर्त्याल …………. कुंडा थाना प्रभारी रुद्रपुर उधम सिंह नगर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *