सनसनीखेज़:पार्षद हत्याकांड का सीसी टीवी वीडियो आया सामने जल्द होगा ख़ुलासा..

ऊधमसिंह नगर जनपद मुख्यालय रुद्रपुर के नगर निगम के निर्विरोध निर्वाचित होकर भाजपा में शामिल हुए वार्ड 13 के पार्षद प्रकाश धामी की आज सुबह कार सवार बदमाशों ने गोलियों से भून कर हत्या कर दी, मौके पर पहुंची पुलिस टीम इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
आज सुबह 8 बजे के करीब पार्षद प्रकाश धामी के घर के बाहर कार पहुँचती है और उन्हें बहाने से बुलाकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गोलियां चलते ही धामी अपने बचाव के लिए मौके से भागते हैं और अपने घर की सीढ़ियों पर चढ़ने की कोशिश करते हैं लेकिन बदमाश धामी का पीछा कर गोलियों से छलनी कर देते हैं उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पार्षद धामी को मृत घोषित कर दिया जाता है।
हालांकि हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, पार्षद की दिन-दहाड़े हत्या की खबर मिलते ही एएसपी देवेंद्र पिंचा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए हैं । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।वहां उनके समर्थकों की भारी भीड़ जुटाने लगी है।इसके साथ ही पोस्टमार्टम हाउस और मृतक पार्षद के घर को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया है।वहीं इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि मिलनसार व्यक्ति किस तरह दिनदहाड़े हुई हत्या ने कहीं ना कहीं कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। वह मांग करते हैं कि जल्द से जल्द पार्षद प्रकाश धामी के हत्यारों को पुलिस गिरफ्तार कर कड़ी सजा दे।





लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


नैनीताल में जिला योजना समिति के चुनाव का बिगुल,आदर्श आचार संहिता लागू
राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को अजय भट्ट ने दी बधाई
कोसी नदी से SDRF ने बरामद किया दीपक का शव..Video
एसपी क्राइम जगदीश चंद्र बने IPS _उत्तराखंड के दो PPS अधिकारियों को प्रमोशन
हल्द्वानी में सीएम धामी की व्यापारियों के लिए 8 बड़ी घोषणाएं..