Ad

दुर्घटना : खतरनाक चट्टान से निकाले गए भाजपा नेता समेत दो और लोगो के शव..मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

चमोली 12.10.2020 पीपलकोटी (चमोली)। बदरीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी के समीप चाडा नामक स्थान पर शनिवार की देर सांय को हुई कार दुर्घटना के दोनों शवों को सोमवार को दोपहर बाद एनडीआरएफ व पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद चट्टान से निकाल दिया है। शवों का पोस्टमार्टम पीपलकोटी में ही किया गया। दुर्घटना में मृतक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल व ओबीसी के जिलाध्यक्ष कुलदीप चौहान को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी पीपलकोटी पहुंचे है।

ADVERTISEMENTSAd

बता दें कि शनिवार की देर सायं को बदरीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी के समीप चाडा नामक स्थान पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। शनिवार की देर रात्रि में पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू की थी लेकिन रात्रि में सही जानकारी न मिलने के कारण रविवार की सुबह से ही तलाश जारी कर दी गई थी। जिसमें दो शव चट्टान पर फंसे हुए दिखायी दिये लेकिन आवागमन का कोई रास्ता होने के कारण शवों तक नहीं पहुंचा जा सका। रविवार को देर सायं तक एनडीआरएफ व पुलिस रेशक्यू अभियान चलाये हुए थी लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

जिसके बाद सोमवार को फिर से अलकनंदा नदी के दोनों किनारों पर रस्सी डाल कर शवों तक पहुंचने का प्रयास किया गया। जिसके बाद सोमवार की दोपहर बाद दोनों शवों को निकाल दिया गया है। कार में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व बीकेटीसी के निवर्तमान अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल व ओबीसी मोर्चे के जिलाध्यक्ष कुलदीप चौहान सवार थे। दोनों की इस दुर्घटना में मौत हो गई है। शवों का पोस्टमार्टम दुर्घटना स्थल पर ही किया गया।

साथ ही भाजपा नेताओं की आकस्मिक मौत पर उन्हें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने श्रधांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोहन थपलियाल उनके ब्यक्ति गत परामर्श दाता थे और जो उनके बीच नही रहे राजीतिक छती के साथ ब्यक्तिगत छती भी हुई है..

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *