Ad

पोस्टल बैलेट टेंपरिंग का वायरल वीडियो था सही ? .. यहां मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : पोस्टल बैलेट के जरिये एक ही व्यक्ति द्वारा कई लोगों के वोट डालने और कुछ खास उम्मीदवारों को ही वोट देने की बात कहने संबंधी सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के संबंध में कोतवाली डीडीहाट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मुकदमा दर्ज आगे की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd

उल्लेखनीय है कि गत मंगलवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सेना की वर्दी में दिख रहा एक व्यक्ति अनेक डाक मतपत्रों पर वोट देते हुए टिक करता नजर आ रहा है।

संबंधित वीडियो में उसकी अपने साथियों के साथ एक ही उम्मीदवार या पार्टी या फिर किसी अन्य को वोट देने की बातचीत साफ सुनाई दे रही है। साथ ही वीडियो में कहा जा रहा है कि कांग्रेस का वोट नहीं देना है।

हरीश रावत का पोस्टल बैलेट पर वायरल वीडियो था सही?

क्लिप पोस्टल बैलेट के जरिये एक ही व्यक्ति द्वारा कई लोगों के वोट डालने संबंधी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मामले में कोतवाली डीडीहाट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। बीते मंगलवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में सेना की वर्दी में दिख रहा एक ही व्यक्ति अन्य लोगों के पोस्टल बैलेट से मतदान कर रहा था।

संबंधित वीडियो में उसकी अपने साथियों के साथ एक ही उम्मीदवार या पार्टी या फिर किसी अन्य को वोट देने की बातचीत भी साफ सुनाई दे रही है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद जिले की डीडीहाट विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार प्रदीप पाल ने मंगलवार को ही डीडीहाट के आरओ अनुराग आर्या को ज्ञापन सौंपा।

कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की थी, मामले के तूल पकड़ने के बाद बुधवार को कोतवाली डीडीहाट में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम तथा मतदान की गोपनीयता भंग करने संबंधी आईपीसी की धाराओं-153 डी, एस और 124 व 128 के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
एसपी लोकेश्वर सिंह ने कहा कि मामला किस जगह का है ये अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन उसे सुनकर लगता है कि यह डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र से संबंधित है। मामले की गंभीरता से जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कहा कि वीडियो की सत्यता की निष्पक्ष जांच होगी। कहा कि पुलिस हर पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *