Ad

उत्तराखंड में इन कक्षाओं के 14 मार्च से शुरू होंगे सालाना एग्जाम.. शिक्षक इस वजह से परेशान..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड शिक्षा विभाग द्वारा वार्षिक परीक्षा कराने की तैयारी की जा रही है इसके तहत 14 मार्च से शिक्षा विभाग विभिन्न कक्षाओं की गृह परीक्षा है आपको बता दें उत्तराखंड में चुनाव खत्म होने के बाद गृह परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिसमें 6,7,8,9 व 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है देखिये पूरा कार्यक्रम…

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड बोर्ड से संबंधित स्कूलों में 6वीं से लेकर 11वीं कक्षा तक की गृह परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। विभागीय कार्यक्रम के अनुसार, गृह परीक्षाएं 14 मार्च से शुरू होकर 25 मार्च को खत्म होंगी। लेकिन, माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 19 मार्च को होली वाले दिनो में भी परीक्षा तय की है। ऐसे में शिक्षक असमंजस में पड़ गए हैं वैसे अगर 18 तारीख को भी होली हैं तो फिर दूर दराज से अपने घर होली मनाने आए शिक्षक दूसरे दिन परीक्षा कराने कैसे पहुंच पाएंगे इसको लेकर शिक्षकों में असमंजस बना हुआ है कि 18 को होली परिवार के साथ मनाये या फिर 19 का पेपर कराने के लिए अपने स्कूलों में ही रहें . शिक्षकों का मानना हैं कि कम से कम दो दिन का समय तो दिया ही जाना चाहिए।

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में होने वाली गृह परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 19 मार्च को खेली जाने वाली होली के दिन कक्षा छह से आठवीं के बच्चों का अंग्रेजी, संगीत, कक्षा नौ में गणित व कक्षा 11 में रसायन, राजनीति विज्ञान, व्यवसायिक अध्ययन, संगीत गायन, वादन की परीक्षा तय की है। ऐसे में शिक्षक असमंजस में पड़ गए हैं।

विभागीय कार्यक्रम के अनुसार, गृह परीक्षाएं 14 मार्च से शुरू होकर 25 मार्च को खत्म होंगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने परीक्षा कार्यक्रम जारी करते हुए कहा है कि जिला स्तर पर परीक्षा कार्यक्रम में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। पूरे प्रदेश में एक कार्यक्रम के तहत परीक्षाएं होंगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से कक्षा छह, सात, आठ, नौ व 11 के मुख्य विषयों के प्रश्नपत्र तैयार कर साफ्ट कापी के रूप में मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराए गए हैं। शिक्षा निदेशक ने कहा कि सुचिता व गोपनीयता का ध्यान रखते हुए आवश्यकता अनुसार प्रश्नपत्र विकसित कराने का काम करेंगे। उर्दू, पंजाबी, क्षेत्रीय भाषा, कंप्यूटर विज्ञान, सूचना प्रोद्योगिकी जैसे विषयों के प्रश्नपत्र जिला स्तर पर गठित समिति कराएगी। परीक्षा सुबह व दोपहर की पाली में होगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *