मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैय्या_ रामनगर में बच्चों की प्रेयर वायरल… Video


उत्तराखण्ड के रामनगर से लगे गेबुआ नामक जगह के एक स्कूल में छात्र छात्राओं ने ‘हनुमान अंश’ फ़िल्म के गीत को अपनी प्रेयर में गाए जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लाल रंग की स्कूल ड्रेस वाले इन नन्हें बच्चों ने ‘हनुमान अंश’ फ़िल्म के गीत को अपनी मॉर्निंग प्रेयर के दौरान गाया। स्कूल के आई-कार्ड डाले ये बच्चे रामनगर में गेबुआ के हिलवुड एकेडमी स्कूल के बताए जा रहे हैं।
इन बच्चों के मुख से “मैंने तेरे ही भरौसे हनुमान, सागर में नैय्या पार करे” जैसे गीत से माहौल भक्तिमय हो गया। रामनगर, छोई, गेबुआ, बैलपड़ाव समेत कुछ अन्य गांवों के इन लगभग 400 बच्चों की स्ट्रेंथ वाले स्कूल के बच्चे एक साथ भजन को गा रहे हैं, जो कानों को शांति प्रदान करने वाला लग रहा है।
हम इस वाइरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं। ये वीडियो सोशियल मीडिया में नैनीताल जिले के हिलवुड एकेडमी स्कूल का बताया जा रहा है। जानकारी मिली है कि ये वीडियो वर्ष 2025 के शीतकाल के दौरान कैप्चर किया गया था। इसमें कई छात्र छात्रा सिर पर टोपी पहने दिख रहे हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


Uttrakhand_ मिशन 2027 के लिए भाजपा ने सभी 70 सीटों पर प्रभारी तैनात किए,, लिस्ट देखिए
बनभूलपुरा में कटिया कनेक्शन पर बड़ा एक्शन,108 जगह पकड़ी गयी बिजली चोरी_haldwani
अयोध्यापुरी से जनकपुरी तक धूमधाम से निकली प्रभु श्री राम जी की भव्य बारात_ हल्द्वानी
उत्तराखंड में अब बढ़ेगी ठंड,, 8 जिलों में बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार
हल्दीखाल में बरसाती नाले की कटान से हुआ हादसा,, लोडेड डंपर पलटा, चालक घायल