बनभूलपुरा में कटिया कनेक्शन पर बड़ा एक्शन,108 जगह पकड़ी गयी बिजली चोरी_haldwani


तड़के सुबह 4 बजे सात टीमों की छापेमारी, 50 से 55% लाइन लॉस मिलने के बाद विभाग सख्त

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने सोमवार सुबह चार बजे से व्यापक अभियान चलाया। मुख्य अभियंता शेखर त्रिपाठी के नेतृत्व में सात टीमों ने किदवई नगर, इंदिरा नगर, गांधीनगर, नई बस्ती और आजाद नगर समेत विभिन्न इलाकों में छापेमारी की।

विभाग के अनुसार, जांच के दौरान 108 घरों और प्रतिष्ठानों में बिजली चोरी या अनियमितताओं के मामले सामने आए। संबंधित मीटर सीज करने और कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई, जबकि आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है।

मुख्य अभियंता ने बताया कि क्षेत्र के कुछ फीडरों पर 50 से 55 प्रतिशत तक लाइन लॉस मिलने के बाद यह अभियान चलाया गया। बिजली चोरी रोकने के लिए मीटर बाहर शिफ्ट करने, आर्मर्ड केबल लगाने और स्मार्ट मीटर लगाने की योजना भी बनाई जा रही है। कार्रवाई में विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम और पुलिस भी शामिल रही।




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


बनभूलपुरा में कटिया कनेक्शन पर बड़ा एक्शन,108 जगह पकड़ी गयी बिजली चोरी_haldwani
अयोध्यापुरी से जनकपुरी तक धूमधाम से निकली प्रभु श्री राम जी की भव्य बारात_ हल्द्वानी
उत्तराखंड में अब बढ़ेगी ठंड,, 8 जिलों में बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार
हल्दीखाल में बरसाती नाले की कटान से हुआ हादसा,, लोडेड डंपर पलटा, चालक घायल
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर