23 सितंबर को नैनीताल के स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा के डोला विसर्जन और ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव के समापन को लेकर नैनीताल नगर में 23 सितंबर को श्रद्धा और आस्था का माहौल रहेगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने से शहर में यातायात दबाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

डीएम के आदेश के मुताबिक 23 सितंबर को नैनीताल नगर क्षेत्र के सभी सरकारी, अशासकीय, निजी विद्यालयों और महाविद्यालयों में अवकाश रहेगा। यह निर्णय छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और उनके सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

महोत्सव के समापन पर भव्य शोभायात्रा निकलेगी और मां नंदा-सुनंदा के डोले का धार्मिक विधि-विधान से विसर्जन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों में आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

संशोधन

धार्मिक आयोजनों के दृष्टिगत नैनीताल, भवाली एवं भीमताल नगर क्षेत्रों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है, जिससे इन क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की पूर्ण संभावना है।

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए *नैनीताल, भवाली एवं भीमताल नगर क्षेत्र के अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, गैर-सरकारी (निजी) विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विश्वविद्यालयों में दिनांक 23 सितम्बर 2026 को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए तथा अनुपालन न करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही अमल में लाई जाए।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *