हल्दीखाल में बरसाती नाले की कटान से हुआ हादसा,, लोडेड डंपर पलटा, चालक घायल


हल्द्वानी, 11 अक्टूबर। हल्द्वानी के ग्राम हल्दीखाल स्थित वार्ड नंबर 37 में गोधाम के सामने संपर्क मार्ग पर बरसाती नाले के कटाव की समस्या अब हादसे की वजह बन गई। स्थानीय संयोजक लोकमनी जोशी के अनुसार, बरसात के पानी से सड़क किनारे लगातार भूमि कटाव होने के कारण मार्ग की स्थिति खतरनाक हो गई थी। रविवार को यहां एक लोडेड डंपर हादसे का शिकार हो गया, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लोकमनी जोशी का आरोप है कि इस समस्या को लेकर पिछले तीन वर्षों से लगातार आवाज उठाई जा रही थी। उन्होंने दावा किया कि कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, हल्द्वानी के महापौर गजराज सिंह बिष्ट और क्षेत्रीय विधायक को व्यक्तिगत रूप से समस्या से अवगत कराते हुए संपर्क मार्ग को सुरक्षित बनाने की मांग की गई थी। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।
उनका कहना है कि बरसाती नाले के कटाव से सड़क का एक हिस्सा असुरक्षित हो गया था। समय रहते सुरक्षा और मरम्मत के इंतजाम किए जाते, तो शायद इस तरह के हादसे को टाला जा सकता था। अब डंपर दुर्घटना के बाद स्थानीय स्तर पर सड़क की सुरक्षा और जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
लोकमनी जोशी ने कहा कि किसी भी सड़क या संपर्क मार्ग की समस्या को गंभीरता से लेने के लिए प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार नहीं करना चाहिए। यदि लंबे समय से किसी स्थान पर खतरे की सूचना मिल रही हो, तो संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है कि समय रहते निरीक्षण कराकर आवश्यक सुरक्षा और मरम्मत के कदम उठाएं।
उन्होंने उम्मीद जताई कि इस हादसे के बाद शासन-प्रशासन समस्या का संज्ञान लेगा और हल्दीखाल वार्ड नंबर 37 में बरसाती नाले से हुए भूमि कटाव का स्थायी समाधान किया जाएगा, ताकि भविष्य में किसी अन्य व्यक्ति की जान जोखिम में न पड़े।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्दीखाल में बरसाती नाले की कटान से हुआ हादसा,, लोडेड डंपर पलटा, चालक घायल
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट