अयोध्यापुरी से जनकपुरी तक धूमधाम से निकली प्रभु श्री राम जी की भव्य बारात_ हल्द्वानी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। प्राचीन श्री शिव सेवा समिति, हल्द्वानी द्वारा आयोजित प्रभु श्री राम जी की भव्य बारात अयोध्यापुरी से जनकपुरी (रामलीला मैदान) तक धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। प्रभु श्री राम के जयकारों से पूरा शहर राममय हो गया। भव्य बारात में 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने शामिल होकर प्रभु श्री राम के प्रति अपनी आस्था और भक्ति प्रकट की।


बारात में सबसे आगे धर्म ध्वज के साथ प्रभु श्री राम की भव्य झांकी चल रही थी। छोटे-छोटे बच्चे हाथों में ध्वज लेकर जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। इसके बाद डीजे, ब्रह्मा-विष्णु-महेश की झांकी, हाथी, ऊंट बैंड, हनुमान जी की विशाल झांकी, बाबा नीम करौली जी की शेरा वाली झाकी भव्य झांकी, स्कूल की झांकी, वासुदेव की झांकी, महाकाल की झांकी, केरल की सांस्कृतिक झांकी, भीष्म पितामह की झांकी, खाटू श्याम का भव्य दरबार और बेड़ी सेना की टोली ने बारात की शोभा बढ़ाई।


बारात में देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और लोककलाओं का अद्भुत समागम देखने को मिला। आकर्षक झांकियों और भव्य प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। रास्ते भर श्रद्धालु प्रभु श्री राम के जयकारे लगाते रहे और जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया।

25 से अधिक स्थानों पर हुआ स्वागत
प्रभु श्री राम जी की बारात का शहर में करीब 25 से अधिक स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों और समाजों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं मिष्ठान वितरण की व्यवस्था की गई। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से केसरवानी समाज, पंजाबी जन कल्याण समिति, अग्रवाल समाज, सिंधी समाज और पाल समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग शामिल रहे।

बारात के जनकपुरी पहुंचने पर कन्या पक्ष ने जमकर पुष्प वर्षा की और मिष्ठान खिलाकर प्रभु श्री राम की बारात का भव्य स्वागत किया। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा। बड़ी संख्या में उमड़े रामभक्तों ने आयोजन समिति की व्यवस्थाओं और भव्य आयोजन की जमकर प्रशंसा की।

आयोजन समिति ने जताया आभार
कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन अरोड़ा एवं समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता ने प्रभु श्री राम जी की बारात में शामिल सभी रामभक्तों, सहयोगी सामाजिक संगठनों, स्वागत करने वाले परिवारों और आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रामभक्तों के अपार उत्साह, सहयोग और प्रभु श्री राम के प्रति अटूट आस्था ने इस आयोजन को भव्य और यादगार बना दिया।

विधायक सुमित ह्रदेश बंशीधर चौधरी समर पाल भगत राज्य मंत्री शंकर कोरंगा पूर्व राज्य मंत्री ललित जोशी शिव कपूर प्रदीप बिष्ट रूपेन्द्र नागर हेमन्त साहू स्वर्ण लाल सुभाष मोंगा अशाेक मुलानी अशोक सिंधी सूरज लम्बा दिनेश अग्रवाल धर्मेंद्र साहू नन्हे कश्यप प्रदीप कक्कड़ मदन जोशी तरुण तेजवानी सुरेश केसरवानी अजय राजौर सचिन गुप्ता विजय पाल सोनू सोरी सोनू पूरी रेनू अधिकारी पार्षद प्रीति आर्या प्रकाश प्रकाश हरबोला राजेश साहू जोगेन्द्र रौतेला सुनील गुप्ता सुशील गुप्ता भगवान सहाय अग्रवाल राजेन्द्र बिष्ट तरुण बंसल अनिल अग्रवाल सूरज लम्बा पूरन सागर विजय मनराल समेत लगभग 20हजार राम भक्त सहभागी बने।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *