ग्राम पंचायतों को मिले अधिकार, विकास कार्यों में आए तेजी_ बेतालघाट के प्रधानों ने उठाई 8 बड़ी मांगें

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में नैनीताल के बेतालघाट विकासखंड के ग्राम प्रधानों ने ग्राम पंचायतों को सशक्त, स्वावलंबी, प्रभावी और ग्राम स्तर पर विकास कार्यों में तेजी लेन के लिए एक मांगपत्र सौंपा है।


नैनीताल जिले में बेतालघाट के खण्ड विकास कार्यालय सभागार में सोमवार को एक बैठक आयोजित की गई। इसमें, ग्राम पंचायतों और ग्राम प्रधानों से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी ने एकमत होकर शासन स्तर से आवश्यक कार्यवाही की मांग की।

प्रमुख मांगों में, (1) पंचायती राज अधिनियम में निर्धारित 29 विषयों का प्रभावी हस्तांतरण ग्राम पंचायतों को हो। (2)V-B-G RAM G योजना में श्रमिकों की उपस्थिति पूर्णतः ऑफलाइन करें तथा अकुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी ₹600/= प्रतिदिन एवं कुशल श्रमिकों की ₹1800/= प्रतिदिन किए जाने की व्यवस्था की जाए। (3)पात्रों को राशनकार्ड का लाभ सुनिश्चित कराने के लिए ग्राम प्रधानों की भूमिका निर्धारित की जाए।

क्षेत्रफल एवं भौगोलिक परिस्थितियों को भी आधार बनाया जाए । (4)पर्वतीय क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए धनराशि का आवंटन केवल जनसंख्या के आधार पर न किया जाए। (5)ग्राम पंचायत क्षेत्र में किसी भी विभाग के विकास कार्यों के लिए संबंधित ग्राम पंचायत की NOC अनिवार्य की जाए। (6)ग्राम प्रधानों के मानदेय के लिए राज्य वित्त से पृथक एवं स्वतंत्र व्यवस्था करते हुए सम्मानजनक मानदेय निर्धारित किया जाए।

(7)16वें वित्त आयोग के अंतर्गत ग्राम पंचायतों पर लगाए गए प्रति परिवार ₹100/= प्रतिमाह टैक्स तथा टैक्स लागू न होने पर 20% धनराशि में कटौती संबंधी व्यवस्था में संशोधन करते हुए ग्राम पंचायतों को उक्त बाध्यता से मुक्त किया
जाए ।

(8)पूर्व की भांति 5 लाख तक के विकास कार्य ग्राम पंचायत स्तर से बिना टेंडर प्रक्रिया के कराए जाने की व्यवस्था पुनः लागू की जाए, जिससे कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित हो, तथा स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलें।


संगठन ने ये भी कहा कि मांगों पर शासन स्तर से सकारात्मक और समयबद्ध कार्यवाही नहीं होने पर सभी ग्राम प्रधान लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आंदोलन के लिए बाध्य होंगे और ऐसी परिस्थिती के लिए शासन एवं प्रशासन जिम्मेदार रहेगा। इसकी एक कॉपी पंचायती राज मंत्री और सचिव, पंचायती राज विभाग को भेजी गई है।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *