Ad

हल्द्वानी में टैंक बना काल,दम घुटने से पति-पत्नी की मौत_घर में कोहराम..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड :

ADVERTISEMENTSAd

जनपद नैनीताल की हल्द्वानी से दुखद खबर आ रही है। शहर के मुखानी क्षेत्र के अंतर्गत एक गोबर गैस टंकी सफाई के दौरान दम घुटने से दंपति की मौत हो गई है। पति पत्नी दोनों उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के रजऊ कस्बे के रहने वाले बताए जा रहे हैं वही एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मुखानी के आदर्श नगर निवासी जगदीश जोशी की बिठूरिया नंबर फेस एक में गौशाला है जहां मटरू लाल(40)अपने परिवार के साथ रहते हैं और यही काम देखते हैं। जगदीश ने बताया रविवार की सुबह उन्होंने टैंकर मंगा कर गोमूत्र का टैंक साफ करवाया था वही टैंक में थोड़ा गोबर वगैरा और अन्य गंदगी साफ करने के लिए मटरू टैंक में उतर गया इस दौरान अचानक दम घुटने से टैंक के अंदर ही बेहोश हो गया।

जिसको बचाने के लिए उसकी पत्नी रानी(35) टैंक में उतर गई जहां वह भी बेहोश हो गई लोगों ने दोनों को बमुश्किल टैंक से बाहर निकाला और निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने दोनों को ही मृत घोषित कर दिया है। वही इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जहां इस हृदय विदारक घटना से तीन बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया वहीं हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतका के भाई और परिजन बेसुध हो गए हैं भाई का कहना है अब कौन बनेगा इस कलाई पर राखी, मौके पर मौजूद आसपास के लोगों और पूरे क्षेत्र में इस घटना के बाद बेहद दुःखद माहौल है परिजनों और छोटे-छोटे बच्चों के आंसू देख कर हर कोई ग़मज़दा है। ऐसा करुण विलाप बच्चों की चीखें और परिजनों की आंसू देखकर वहां मौजूद कोई भी अपने आंसू नहीं रोक सका।

वही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल पुलिस ने हादसे की हर ऐंगल से इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी। है

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *