

उत्तराखंड में मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 11 अगस्त रविवार को राज्य के चमोली और बागेश्वर जिले में गरज- चमक के साथ भारी से भारी बारिश की संभावना है इन दोनों जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं देहरादून , चंपावत , पिथौरागढ़ , उत्तरकाशी और पौड़ी जिले में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी है जबकि अल्मोड़ा , नैनीताल ,टिहरी , रुद्रप्रयाग, उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक आज पहाड़ से लेकर मैदान तक आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे वहीं अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश जबकि कुछ इलाकों में वर्षा के तीव्र दौर को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने से परहेज करने की हिदायत भी दी गयी है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है जबकि शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 20.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


चुनाव से पहले गैरसैंण में दो दिन चलेगा Assembly Session _ तारीख तय..
डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी से गरमाई सियासत, अजय भट्ट ने कहा ये बर्दाश्त नहीं..
UPI को लेकर बड़ी खबर : 15 अक्टूबर से लागू नहीं होगा MDR
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर पाबंदी, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक
Haldwani_10 फीट लंबे घोड़ा पछाड़ सांप ने मचाई दहशत_Video