

उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में आज से झोंकेदार हवाओं के साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा, जिसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

उतराखंड के पहाड़ी इलाकों में प्री मॉनसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने यहां गुरुवार से बारिश होने की संभावना जताई थी। बताया गया कि प्रदेश में प्री-मॉनसून की बारिश 22 जून से शुरू हो जाएगी। वहीं, 25 जून के बाद से प्रदेश में पूरी तरह से मॉनसून आ जाएगा। इसे लेकर ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया गया है। अगले कुछ महीनों तक प्रदेश में मॉनसून का प्रभाव रहेगा, जिससे चार धाम यात्रा पर भी असर पड़ेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में 22 से 24 जून तक प्री मॉनसून की बारिश होगी। इसके बाद 25 जून से पहाड़ में मॉनसून प्रवेश करेगा। इस दौरान पहाड़ी इलाकों में तो अच्छी बारिश होगी ही। साथ ही मैदानी इलाकों में भी मौसम बदलेगा। तापमान में गिरावट के चलते लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी। सिर्फ बारिश ही नहीं, बल्कि तेज रफ्तार हवाओं और बिजली कड़कने की भी संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग में चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को मौसम का अपडेट लेकर यात्रा करने की हिदायत दी है। बरसात के मौसम के मद्देनजर केदारनाथ धाम में एहतियातन तीर्थयात्रियों की संख्या कम करने के लिए प्रशासन ने तैयारी की है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..